अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- रविवार रात को नानपुर थाने के तहत आने वाले ग्राम मोही कनासिया फलिया में गर्म पानी लेकर एक महिला अपने घर के आंगन स्थित बाथरूम में बैठी थी कि अचानक वहां पर काला नाग आ गया। काला नाग ने 45 वर्षीय महिला जसमाबाई को नहाने के दौरान डंस लिया। जैसे ही उसे काले नाग ने डंसा वह चिल्लाने लगी इतने उसका पति इडला आ गया और उसने देखा कि उसकी पत्नी जसमाबाई बेहोश है और उसके पास काला नाग जा रहा है। बेहोश अवस्था में जसमाबाई के परिजन उसे नानपुर चिकित्सालय लाए जहां इलाज के दौरान उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। मृतका के पति इडला की रिपोर्ट थाना नानपुर पुलिस ने धारा 174 जाफौ में मामला दर्ज कर लिया। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर लाश को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। Post navigation मक्का की कड़ब में लगाई आग ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर