अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के ग्राम सुखी बावड़ी में अलीराजपुर के निवासी मदनलाल लालाजी राठौड़ एवं उनके पुत्र लोकेश राठौड़ रोजमर्रा की तरह अपना व्यापार कर ग्राम सिलोटा से अपने घर अलीराजपुर आ रहे थे कि ग्राम सुखी बावड़ी में एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान लोकेश का पैर फ्रैक्चर हो गया तो मदनलाल को पैर के टखने में गंभीर चोटें आई। इस दौरान दोनों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया, जहां उसके बाद दोनों पिता-पुत्र को गंभीर अवस्था में गुजरात के बड़ौदा चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी टै्रक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। Post navigation रात में नहाने के दौरान हुआ हादसा और उसने दुनिया को कहा अलविदा तीन दिन से बैंक की लिंक फेल, ग्रामीण प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों को लेकर भयभीत