गौरव कटकानी कालीदेवी

कालीदेवी पुलिस थाने के सामने स्थित मकान में रहने वाले सुनील बोरेचा की 23 वर्षीय पत्नी कविता (परिवर्तित नाम) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला घर पर ही थी और दैनिक कार्य निपटाने के बाद उसने अज्ञात कारणों से कथित तौर पर फांसी लगा ली।

ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्होंने बहू को फांसी के फंदे पर लटका देखा। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से मृतका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश व्याप्त है। निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने महिला के शव को ससुराल के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कालीदेवी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। महिला की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *