हरीश राठौड़, पेटलावद करवड़-बामनिया नेहा गैस एजेंसी के सौजनय से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम पंचायत परिसर में नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। 23 परिवारों को योजना से लाभान्वित किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच शांति रमेश सोलंकी, उपसरपंच भंवर सिंह गेहलोत, पंचगण के साथ पंचायत सचिव गोपालदास वैरागी, रोजगार सहायक संगीता सीनम व पत्रकार आदि उपस्थित थे। उपसरपंच ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना ग्रामीण कमजोर लोगों को धुंए से बचाने व स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है. Post navigation जिन्दगी तीन पेज की कितब, पहला-जन्म- दूसरा खाली व तीसरा पेज मृत्यु है, खाली पेज में अच्छा आचरण भरो : रत्नसुंदरसूरीश्वरजी ऐ ईमान वालो सब्र करो, सब्र का बदला जन्नत है: ईमाम अब्दुल खालिक साहब