झाबुआ डेस्क। पूरे देश में अध्योध्या में होने वावली श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। सभी भक्त अपनी और से जो प्रेम भाव से प्रभु के भजन में मग्न है। इसी कड़ी में झाबुआ अंचल भी राम मय हो चुका है। 

अंचल के प्रसिद्ध संत परम पूज्य संत श्री कानूराम महाराज सेमलिया धाम ने सभी भक्तों को 22 जनवरी को अपने अपने घरों में अनुष्ठान करने, दीपक जलाने और रामराज्य में सभी को खुशियां मनाने का आह्वान किया है। ग्रामीण स्तर पर भव्य आयोजन करने की तैयारियां चल रही है। बाबा हाटकेश्वर धाम में भी श्री राम भगवान अनुष्ठान एवं महाआरती कर पूर्णाहुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *