झाबुआ डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर में रोजाना विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्रीराम सेवा समिति एवं सकल हिन्दू समाज झाबुआ के कार्यक्रम संयोजक आशीष चतुर्वेदी ने बताया 21 जनवरी की शाम 06.30 से रात्रि 12 बजे तक राजवाड़ा चौक से गोवर्धनाथ मंदिर तक व राधाकृष्ण मार्ग बंद रहेगा। 

इसी तरह दिनांक 22 को प्रातः 06 बजे से राजवाड़ा चौक से जानेवाले सारे रास्ते दोपहर 04 बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि 22 को सभी व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठान दोपहर 01 बजे तक बंद रखें। शोभयात्री आयोजकों के दिए गए निर्देशानुसार ही चले व शोभायात्रा की गरिमा बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखेंत्र अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो व शोभायात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत करें। राजवाड़े प्रांगण में भंडारे में व्यवस्था बनाए रखें व यह भी ध्यान रखें की कोई भी अन्न को झूठा न छोड़े। 22 की संध्या में पुरे राजवाड़ा परिसर में आयोजकों के अलावा भी कई युवा ग्रुप द्वारा भी आतिशबाजी की जाएगी इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *