फिरोज खान, अलीराजपुर ग्राम बोरखड में 20 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में बनने वाली गो शाला का भूमिपूजन गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा विधि विधान से किया गया। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने बताया कि गो माता की सेवा और संरक्षण के लिए 20 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त गो शाला का निमार्ण कार्य स्वयं के खर्च पर करवा रहे है। उन्होने बताया कि गो शाला में 50 से अधिक गायों के लिए विशेष व्यवस्थाएं रहेगी। गो माता के संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से गो शाला बनाई जा रही है। गो शाला में गायों के लिए चारे और पानी की उत्तम व्यवस्था रहेगी। इस दौरान विरेंद्र पटेल, प्रवीण डुडवा, मोहन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे। Post navigation फाटा जलाशय में कतला, रोहू, मिरगल जातियों की मछली का किया संचयन इंद और भजन कार्यक्रमों शामिल हुए विधायक पटेल, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन