फिरोज खान, अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरवाडा, थरवाटा, बडी वनखड़ और अचपई सहित अन्य ग्रामों में आयोजित इंद और भजन कार्यक्रम में विधायक मुकेश पटेल शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्राम खेरवाडा में ग्रामीण दिव्यांग युवक ने अपनी समस्या बताई तो विधायक पटेल ने तुरंत ही स्वेच्दानुदान मद से 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पटेल ने ग्रामों में व्याप्त समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय, राहुल, लोकेश, ईडा, ऊंकार, वेस्ता भाई सहित ग्रामीण जन मौजूद थे। Post navigation 20 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त गो शाला भवन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व नपाध्यक्ष पटेल ने किया भूमिपूजन प्रशासनिक टीम ने सरकारी भुमि से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की