इरशाद खान, बरझर बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत रिंगोल पंचायत के केल कुआं तालाब में एक 20 वर्षीय महिला कला पिता सामा निवासी माल मसूरी का शव तालाब में तैरता देखा गया महिला का शव तालाब में देख ग्रामीणों द्वारा सरपंच रत्ना को शव होने की सूचना दी जिस पर सरपंच ने बरझर पुलिस चौकी प्रभारी आर एस मकवाना को तालाब में महिला का शव होने की जानकारी दी तत्काल चौकी प्रभारी मकवाना मौके पर पहुंचे व तालाब से महिला का शव बाहर निकालकर पंचनामा बनाया गया बताया गया कि महिला सुभा तालाब किनारे कंडे बिन्ने गई थी मौत कैसे हुई है ये पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल पंचनामा बना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया Post navigation शान्तिधाम गोपाल गौशाला में लगी विद्युत डीपी ; विधायक ने किया शुभारंभ तेज रफ्तार डीजे वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर