गौरव कटकानी, कालीदेवी
कल शाम करीब 8 बजे के आस पास ग्राम फतीपुर इस्थित स्कूल के समीप खेड़ा से कालीदेवी की तरफ आ रही पिकअप वाहन ने 2 बाइक सवार को टक्कर मारी । बताया जा रहा है कि ग्राम फतीपुर में पुलिये का काम चल रहा है वहां पर काम कर रहे मजदूर रोजाना की तरह कल भी शाम को 4 मजदूर 1 बाइक पर सूरज पिता दुलेसिंह निवासी जाम्बुकुंडी(झिरी) ओर उसका छोटा भाई प्रकाश पिता दुलेसिंह निवासी जाम्बुकुंडी(झिरी) ओर दूसरी बाइक पर दिनेश पिता बाबू निवासी झिरी ओर रमेश पिता नरसिंह निवासी झिरी अपना काम खत्म कर 2 बाइक से अपने घर जा रहे तभी पुलिया से थोड़ा आगे स्कूल के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने पहले 1 बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए उनके पीछे उनके 2 ओर साथी एक बाइक से आ रहे थे उन्हें भी पिकअप वाहन वाले ने टक्कर मारी जिससे वे भी नीचे गिर गए । आसपास के लोगो को जब पता चला तब उन्होंने जैसे तैसे कर के पिकअप वाहन को रुकवाया वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर वहां से फरार हो गया । ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया और पुलिस थाना कालीदेवी पर इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस ओर थाना प्रभारी मोके पर पहुचे ओर ग्रामीणों की मदद से घायलों को c.h.c रामा लाया गया । इलाज के दौरान डॉक्टर ने सूरज पिता दुलेसिंह निवासी जाम्बुकुंडी(झिरी) को मृत घोषित कर दिया व अन्य तीनो घायलों को जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर किया गया । मृतक सूरज के छोटे भाई की गंभीर इस्थति को देखते हुए जिला चिकित्सालय झाबुआ के डॉक्टरों ने उसे दाहोद रेफर कर दिया । शेष 2 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय झाबुआ में चल रहा है । उक्त डी.जे पिकअप वाहन को कालीदेवी थाना पर लाया गया है । फिलहाल वाहन चालक फरार है । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है एवं इसकी जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *