लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ ग्राम थांदलारोड़ नोगांवा में समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री हेतु दिनांक 25 जनवरी 2021 से होने वाले किसानों के पंजीयन को लेकर मेघनगर एसडीएम एल एन गर्ग द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नौगांवा का निरीक्षण किया जिसमें एसडीएम द्वारा शाखा प्रबंधक दिनेश बैरागी से किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था के बारे में व अनाज रखने के स्थान का निरीक्षण कर जानकारी ली साथ ही एसडीएम द्वारा ग्राम पंचायत नौगांवा भवन पर स्थित महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र के संचालक रुसमल भूरिया से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ खाद्य अधिकारी धर्मेन्द्रसिंह, कृषि विस्तार अधिकारी अजयसिंह बारिया, शाखा प्रबंधक दिनेशचंद्र बैरागी, दिनेश चौहान, सेल्समैन कीर्तनसिंह नायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष फतेहसिंह नायक, मुकेश देवल, रविन्द्र झणिया व किसान उपस्थित थे। Post navigation तेज रफ्तार डीजे वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर करंट लगने से युवक की मौत