अर्पित चोपड़ा, खवासा : समीपस्थ ग्राम तेजपुरा स्थित श्री शांति धाम गोपाल गौशाला पर विधायक निधि से विधुत डीपी लगाई गई। भरतदास महाराज द्वारा संचालित इस गौशाला में लगवाई विद्युत डीपी का शुभारंभ थांदला विधानसभा के विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया। शुभारंभ अवसर पर गौशाला के माधवदास महाराज ने विधायक का शाल ओढ़ाकर सम्मान करते हुए हमेशा गौसेवा में तत्पर रहने का निवेदन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, कांतिलाल वागरेचा, युवा नेता कमलेश पटेल, नंदलाल मेण, हीरालाल पटेल, चिंटू जाट, गंगाराम मुणिया एवं गौशाला से जुड़े कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे। Post navigation एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा समुदाय आधारित शिक्षण (CBL) शिविर का आयोजन 20 वर्षीय महिला का शव तालाब में तैरते बरामद, पुलिस की तफ्तीश शुरू