जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट नगर मे 30 वें साई स्थापना महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा सहित सात दिवसीय कार्यक्रम का आज भंडारे के साथ समापन हुआ।

साई सेवा समिति द्वारा साई मन्दिर को फूलपत्तियों व आकर्षक लाइट से सजाया गया साईं समिति के  तत्वाधान में आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो स्थानीय साई मंदिर से प्रारंभ हुई  जिसमें जीवंत साई बाबा के किरदार में जितेंद्र आंजने अपने सेवको के साथ दिखाया गया जो शोभा यात्रा के आकर्षण का केंद्र  हुए थे,वही साईं मंदिर समिति के पुरुष व  महिलाए सदस्य ड्रेस कोड मे  शामिल थी ।

DJ बैंड बाजों के साथ निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः साईं मंदिर कथा स्थल पहुंची  जहां साई मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश चौबे ने भगवान साई नाथ की  आरती कर 56 भोग लगाया गया पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया । इस दौरान शिव महापुराण कथाकार पंडित ललित नागर भी आरती में शामिल हुए वही भंडारे में लगभग 4 हजार से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की दोपहर से जारी भंडारा देर शाम तक जारी रहा । भंडारे में उदयगढ़ , खट्टाली ,बोरी , झाबुआ, अलीराजपुर, नानपुर , इंदौर, कुक्षी ,के साईं भक्त भंडारे में शामिल हो गए  जिसमें दीपक महाजन ,जयंतीलाल राठौड़, कुलदीप वाणी, संजय देवड़ा (पका) राकेश परमार, हार्दिक प्रजापत,, जेनीस सोनी  का सहयोग सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *