जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव का अलीराजपुर जिले के जोबट से झाबुआ जिले के थांदला स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थानांतरण पर शुक्रवार को जोबट सर्किट हाउस में जोबट प्रेस क्लब के द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान उनका शॉल, श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया,साथ ही बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई,इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश डूडवे ने उन्हें भगवान बिरसा मुंडा का चित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत जोबट के नईदुनिया प्रतिनिधि हरीश सोनी ने की उद्बोधन राजेश डूडवे एवं सुनील जोशी एवं कार्यक्रम मे आभार व्यक्त प्रेस क्लब के सचिव सुनील खेड़े ने किया इस कार्यक्रम में मौजूद रहे संजय सोमानी, नरेंद्र जैन, जितेंद्र वर्मा, चयन खत्री एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे। Post navigation 30 वें साई मन्दिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, 56 भोग लगा आरती कर किया भंडारा जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने किया विद्युत डीपी विस्तार कार्य का लोकार्पण, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत