गौरव कटकानी, कटकानी पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी. एल. कुर्वे व झाबुआ एसडीओपी बबीता बामनिया के मार्गदर्शन में फरार स्थाई वारंटियों की तामीली हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13.04.2023 को थाना प्रभारी कालीदेवी हिरूसिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली की अपराध क्रमांक 93/2005 धारा 379 भादवी मैं वर्ष 2011 से फरार चल रहे आरोपी भारतभाई पिता लाखा पटलिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नाड़ा थाना सहेरा जिला पंचमहल गुजरात एवम अपराध क्रमांक 178/2019 धारा 341, 427 , 147 , 34 भादवी मैं वर्ष 2021 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कदम पिता जयराम पणदा निवासी ग्राम माछलिया दबीश देकर गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में कालीदेवी थाना प्रभारी निरीक्षक हिरूसिंह रावत , सउनी उमेश पुरोहित , माछलिया चौकी प्रभारी शोभाराम दनगया , प्र.आर 560योगेंद्र मावी , आर. 224 रामकुमार , आर. 593 पानसिंह , आर. 112 राजेंद्र चौहान , आर. 225 सुरेश चौहान , आर. 297 कमलसिंह चौहान , आर. दीपक पटेल का सराहनीय सहयोग रहा । Post navigation मोटरसाइकल पर बकरी चुराकर ले जा रहे चोरों को गांव वालो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले तेज रफ्तार कार ने पिता – पुत्री को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत