झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शिवरात्रि के पावन पर्व पर पेटलावद के प्राचीन भूतलेश्वर महादेव मंदिर पर 1100 दीपक से महाआरती की गई। यह मंदिर पेटलावद का प्राचीन मंदिर हैं जो केवल पत्थर के सहारे ठीका हुआ है जहां पर हर श्रद्धालु की मन्नत पूरी होती है। शिवरात्रि के दिन सुबह से ही भक्तों का यहं मेला लगा हुआ था। वहां पर भूतेश्वर महादेव मंदिर मित्र मंडल की ओर से सुबह से ही भक्तों के लिए फरयिाली खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी। वही रात को 12 बजे भगवान की महाआरती उतारी गई 1100 दीपक से फिर महाप्रसादी वितरण की गई।
निकली भव्य शोभायात्रा-
लवाजमा के साथ भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा शिव मित्र मंडल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकाली गई। नगर की गौरवशाली परंपरा के 12 वें वर्ष में प्रवेश करने पर मंडल द्वारा शोभायात्रा में देश के 4 राज्यों की अलग अलग लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई, जिसने देखने वालों का मन मोह लिया ओर यात्रा के पूरे रास्ते लोगों की भीड़ खचाखच भरी रही।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र-
महाराष्ट्र का लावणी नृत्य, उत्तरप्रदेश का अघोरी नृत्य, राजस्थान का घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, तेरह थाली नृत्य और दिल्ली के रामभक्त हनुमान, कृष्ण-राधा लीला और मां कालिका का विकराल रूप सहित नगर के उभरते कलाकार मास्टर अभिषेक मेहता जिन्होंने सोनी टीवी में काम किया इसके साथ ही नासिक के ढोल, राजकमल बैंड, श्रीराम डीजे, राज डीजे, साईं डीजे आदि आकर्षण का केंद्र रहे। वही भगवान भोलेनाथ को दूल्हा बनाकर यात्रा में निकाला गया। नगर में सभी लोगों ने मिलकर भगवान की पूजा अर्चना की। वही सभी मंदिरों पर विशेष आरती का आयोजन रखा गया। भगवान की बारात का स्वागत नगर में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा किया गया। कही पुष्प वर्षा से तो कही जल-पान की व्यवस्था कर तो कही सदस्यों का सम्मान कर बारात का स्वागत किया गया। नगर में साईं मित्र मंडल, राजपूत करणी सेना, नगर परिषद, विधायक मित्र मंडल, अम्बिका चौक मित्र मंडल, नवयुवक मित्र मंडल राजापुरा, कहार समाज और प्रजापत समाज द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *