झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम आजब बोराली में एक युवक ने कीटनाशक पीकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजब बोराली गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक मुन्न्न सुरतान रावत शाम को अपने घर पहुंचा तो घर पर कोई नहीं था। इसके बाद उसके मन में न जाने क्या सूझी की उसने कीटनाशक की बॉटल पूरी पी डाली। इसके कुछ देर बाद वह तड़प-तड़प मर गया। इसके बाद परिजन घर पहुंचे तो उसकी युवक की लाश मिली जिसके बाद वे पेटलावद लाए जहां पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि मृतक युवक मुन्ना के एक साल पूर्व विवाह हुआ था। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। Post navigation शिवालयों में अलसुबह से अभिषेक कर शिवभक्तों ने लिया दर्शन लाभ चौतरफा दबाव के बाद ऋण वसूली से पीछे हटी शिवराज सरकार