झाबुआ। मनरेगा योजना मे श्रमिको से सहमति प्राप्त कर उनके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराने तथा मनरेगा साफटवेयर मे प्रविष्टि कराने के कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण राणापुर ब्लाक के 11 रोजगार सहायको को सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। रोजगार सहायको को आगामी 30 अगस्त को प्रात: 11 बजे समक्ष मे उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही करनें की दशा मे एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। राणापुर ब्लाक के अंधारवाड के रोजगार सहायक मुकेश पालिया, भोंडली के रोजगार सहायक शैतानसिंह,कालापान के रोजगार सहायक कैलाश मचार, मोरडुण्डिया के रोजगार सहायक जालमसिंह,मातासुला के रोजगार सहायक राजेन्द्र नायक, लम्बेला के रोजगार सहायक वसना डामोर, बन के रोजगार सहायक संतोष जमरा, भाण्डाखेडा के रोजगार सहायक सब्बूर सिंगाड, छापरखण्डा के रोजगार सहायक अजय कलेश, कांकरादरा के रोजगार सहायक अतुलदेव चौहान, एवं माण्डलीनाथू के रोजगार सहायक राकेश परमार को कार्य मे लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी कर समक्ष मे तलब किया गया है। Post navigation पेटलावद के वार्ड 4 के चुनाव संपन्न, 79.06 फीसदी वोटरों ने किया मतदान एनएसयूआई ने महाविद्यालय का प्रवेश द्वार बंद कर की जमकर नारेबाजी कक्षाएं नहीं होने दी संचालित