विपुल पंचाल, झाबुआ 11वी मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप 23-28 अक्टूबर विजयवाडा मे तीरंदाज़ी सह प्रशिक्षण केन्द्र झाबुआ के 3 खिलाड़ी राहुल बारिया, समर्थ सिकरवार एंव चित्रांशी बैरागी का चयन किया गया है । केन्द्र के प्रशिक्षक जयन्तीलाल परमार को टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है । खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के चयन पर कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचन्द जैन एंव जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है । Post navigation बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रैक्टर पलटा, छह ग्रामीण घायल मतदान जागरुकता अभियान में ग्रामीणों को मतदान करने के बताए फायदे