गगन पंचाल, कल्याणपुरा अभी कुछ देर पहले कल्याणपुरा बिसौली मार्ग पर बाइक चालक को बचाने के फेर में एव घाट होने से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। इस ट्रैक्टर ट्राली में सवार ग्रामीण, महिला, पुरुष कल्याणपुरा बाजार में दशहरा त्योहार के तहत खरीदी करने आ रहे थे। हादसे में छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गंभीर घायल हुए गवला, धन्ना, दादू, शारदा, हंसा को कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉ. डावर व डॉ.झानिया ने किया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। Post navigation डिवाइडर पर ट्राला पलटी खाया, इंदौर-अहमदाबाद मार्ग हुआ अवरुद्ध 11वीं मिनी राष्ट्रीय तिरंदाजी स्पर्धा में जिले के तीन खिलाडिय़ों करेंगे शिरकत, एसपी ने खिलाडिय़ों का किया सम्मान