https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250916-WA0002.mp4 जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिला चिकित्सालय में महिला निरमा पति सुनील उम्र 24 वर्ष ग्राम बड़ी हथवी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा को लेकर वह अस्पताल पहुंची थी, 108 के ईएमटी बलाल ने बताया की अस्पताल में एक बच्ची की तो सुरक्षित डिलीवरी करा ली गई थी, लेकिन दो अन्य बच्चों की डिलीवरी में परेशानी आ रही थी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250916-WA0015.mp4 मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दाहोद रेफर किया था, रेफर के दौरान रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी, 108 के स्टाफ द्वारा सूझबूझ से महिला की डिलीवरी एंबुलेंस में कराई गई तीनों बच्ची और माता भी सुरक्षित है वही बलर किराड़ टेक्नीशियन व नरेंद्र बघेल पायलेट ने बताया की महिला के पति सुनील यह खबर सुनकर ख़ुश हुआ वह उस समय गुजरात मजदूरी करने गया हुआ था। Post navigation परिजन ने मरणोपरांत पार्वतीबाई के नेत्रदान कराए, दो लोगों को मिलेगी रोशनी पैथोलॉजी लैब निर्माण में सरपंच ने लगाए घटिया सामग्री उपयोग करने के आरोप, जांच और राशि रोकने की बात कही