रितेश गुप्ता @थांदला आज दिनांक 4 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा थांदला में क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह के द्वारा प्रीति वाखड़िया को 1212 477/- रुपए का चेक प्रदान किया गया। प्रीति के पति विजय वा खड़िया का 1250000 का होम लोन था एवं विजय वखड़िया की मृत्यु हो गई थी। विजय वाखड़िया का एसबीआई लाइफ द्वारा ऋण रक्षा योजना के अंतर्गत बीमा किया गया था। खातेदार की मृत्यु होने पर एस बी आई लाइफ से क्लेम राशि उनके गृह ऋण में जमा की गई जो मृतक के परिवार के लिए बहुत बड़ा मदद साबित हुआ। इस मौके पर शाखा प्रबंधक रामजी राय मैनेजर एफ आई रवि पाटीदार पीयूष शर्मा एवं रोहिताश मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक ने एसबीआई लाइफ की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया एवं समझाया गया। Post navigation झाबुआ – अलीराजपुर जिले की राजनीतिक हलचल पढिये चंद्रभानसिंह भदौरिया की कलम से.. अभाविप ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति प्राप्त सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और 11वीर जवानों को दी मौन श्रद्धांजलि