नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ

कल शाम ग्राम बावड़ी गोला में पारिवारिक विवाद के चलते अपने चचेरे भाई एवं भाई की पोती पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अपराधी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कल शाम हरसिंगर डामोर ने अपने चचेरे भाई एवं उसकी पोती को पुराने विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। भाई एवं पोती की उंगलियां काट दी थी एवं चचेरे भाई का कंधा भी फाड़ दिया था। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। रात में ही पुलिस ने ग्राम बावड़ी गोला में दबिश दी थी लेकिन अपराधी फरार था ,आज सुबह पुलिस द्वारा फिर दबिश दी गई और गांव से कुछ दूरी पर ही छुप कर बैठा हरसिंह डामोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने हरसिंह डामोर पर धारा 307 हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *