भूपेंद्र सिंह नायक @ पिटोल

करोना काल में करोना बीमारी से संक्रमित हो कर देव लोक हो गई  जोबट विधानसभा की विधायक स्वर्गीय  कलावती भूरिया की स्मृति में झाबुआ विधानसभा के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जा रहे हैं ।क्योंकि वर्तमान कोरोना बीमारी में पूरे देश में प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण लाखों लोग काल के गाल में समा गए हैं।इसी कारण लड़की देवी भूरिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा झाबुआ के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए यह सुविधा दी गई है ।इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर के सभी मेडिकल स्टाफ के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया पिटोल सरपंच ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष काना गुंडिया समाजसेवी प्रकाश राका साथ कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *