मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में आज शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली तथा तेज आंधी तथा बादलों की गर्जना के साथ हुई वर्षा ने अफरा-तफरी मचा दी हालांकि बीती रात भी हल्की बारिश होने के समाचार है।
क्षेत्र में इन दिनों तेज गर्मी का मौसम है। इसी के बीच विगत 2 दिनों से आसमान पर बादल मंडरा रहे थे 15 मई की रात 3 बजे अचानक ही कुछ समय के लिए बारिश हुई 16 मई को दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही शाम लगभग 5:45 पर तेज आंधी की तथा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश ने चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बना दिया ।अचानक आई आंधी तथा बारिश ने सब को परेशान कर दिया लगभग आधा घंटे से भी अधिक समय तक हुई ।वर्षा से सड़क पर पानी बह निकला ग्रामीण क्षेत्रों में अभी शादी विवाह तथा नुक्ते आदि के कार्यक्रम चल रहे हैं। जिनमें बारिश तथा आंधी के कारण व्यवधान पड़ा इस बेमौसम बारिश तथा आंधी के कारण व्यवधान पड़ा ।इस से मौसम बारिश तथा आंधी के कारण आम की फसल को अधिक हानि होने के समाचार है।जिस कारण आम बागान वालों को नुकसान हुआ बताया जा रहा है ऐसे ही आम बागान के मालिक बोरझाड़ निवासी राजेंद्र सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह राठौर, ग्राम चिचलाना के रूमसिंह भूरिया ग्राम आम्बी के लोंगसिंह बामनिया आदि ने बताया कि पेड़ पर लगे आम जोकि पकने की स्थिति में है तेज आंधी पानी के कारण जमीन पर आ गिरे जो कि पकने की बजाय खराब होंगे जिससे उन्हें हानि हुई है। कई कृषको का खलीयानो में भूसा आदि पड़ा था जो कि खराब हो गया। ईटभट्टाे वालों को भी नुकसान होने की खबर है ।यह बदला मौसम मौसमी बीमारियों को बढ़ाएगा ऐसा क्षेत्रवासियों का मानना है वैसे भी क्षेत्र कोरोना की मार झेल ही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *