शालु रामसिंह मुणिया@परवलिया परवलिया- काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा में दो अलग अलग घटनाओ में दो लोगो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे दोनों की मौत हो गयी। प्रथम घटना-दौलतपुरा के भावपुरा फलिया में 16वर्षीय विकास डामोर ने अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। दूसरी घटना- दौलतपुरा गाँव के ही 48 वर्षीय महिला रमली पति गुमा भाबोर ने घर के बाहर पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे पर से उतारा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उक्त दोनों घटनाये गाँव के अलग-अलग परिवार से हुई है। Post navigation फेसबुक विवादास्पद पोस्ट डालने वाला युवक अब आया कोरोना पॉजिटिव कोरोना वायरस ने झाबुआ में फिर निगल ली एक ओर जिंदगी ; इंदौर के अरविंदो में 1 बुजुर्ग की मौत …,