झाबुआ Live Desk दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है, लगातार इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानलेवा वायरस ने दुनिया के कई देशों में कोहराम मचा दिया है। कोरोना वायरस की वजह से भारत में भी मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वही अभी एक दुःखद खबर इंदौर से आ रही है कि झाबुआ शहर के भोज मार्ग में रहने वाले शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था, उसके बाद उनके 82 वर्षीय पिताजी की भी तबीयत खराब हुई उन्हें भी इंदौर रेफर किया गया जहां उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। आज उनकी अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। Post navigation 1 महिला और 1 नाबालिग युवक झूले फाँसी के फंदे पर; मौत, पुलिस जांच में जुटी … नकबजनी के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 लाख 35 हजार का माल किया बरामद