मयंक गोयल @ राणापुर नगर में कोरोना की चैन लगातार बढ़ती ही जा रही है अब एमजी रोड के ही एक और हिस्से में कोरोनावायरस के मरीज मिला एमजी रोड पर माना टावर के सामने मुस्लिम समाज के एक युवक को की रिपोर्ट पॉजिटिव आई बीएमओ जी एस चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जो यह मरीज पॉजिटिव आया है इनका सैंपल झाबुआ में लिया गया था इसके बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। झाबुआ लाइव को मिली जानकारी के अनुसार यह वही युवक जो बीते कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर फेसबुक विवादास्पद पोस्ट डाली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत बुक कर झाबुआ एसडीएम के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था वही जेल भेजने से पूर्व उस युवक की कोरोना वायरस जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक फेसबुक पोस्ट डालने से लेकर जेल भेजने तक या कई लोगों के संपर्क में आया होगा। किस समय इस युवक को कौन संक्रमित कर गया इसका पता ना लगाना प्रशासन के लिए एक चुनौती साबित होगा वही यह युवक किन किन लोगों के संपर्क में आया है कई सरकारी अधिकारियों के संपर्क में भी आया होगा। Post navigation झाबुआ जिले में बड़ी कोरोना की रफ्तार; एक साथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव .. 1 महिला और 1 नाबालिग युवक झूले फाँसी के फंदे पर; मौत, पुलिस जांच में जुटी …