झाबुआ Live Desk झाबुआ जिले में कोरोना का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कर बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे है। आज आई कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट में जिले में एक साथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है। इसमे कुम्हार मोहल्ला पारा में व राणापुर में 1-1, पालेड़ी (झकनावदा) में 2, थांदला में 6 (3 एमजी रोड़ और 3 जवाहर मार्ग), गोविंद नगर झाबुआ में 2, मेघनगर थाने के सामने, आवास कालोनी, ट्रेंट में 1-1, रम्भापुर किशनपुरा में, झायडा पंचायत और बड़ा नाहरपुरा में 1-1 लोग शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। अनलॉक शुरू होते ही शहर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी बढ़ने लगी है। इसकी सीधी सी वजह है लोगों का मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के साथ अपनी सही जानकारी उचित समय पर प्रशासन को नहीं देना। बार-बार एडवायजरी जारी करने के बाद भी शहर में कई स्थानों पर लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। Post navigation जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीआर सरोठिया ने किया ध्वजारोहण फेसबुक विवादास्पद पोस्ट डालने वाला युवक अब आया कोरोना पॉजिटिव