झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद नगर के सुभाष मार्ग, दामोदर कालोनी व पुलिस थाना परिसर में हुआ होलिका दहन अभी से कुछ देर पहले हो गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों महिलाओं व पुरुषों ने विधिवत तरीके से होलिका का पूजन कर पर्व मनाया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली पर्व की दी बधाईयां दी। वही नगर के प्रमुख स्थानों पर रात्रि में होगा होलिका दहन। डीजे की धुन से नगर में होली का उल्लास घुल गया। Post navigation भगोरिया का अंतिम उल्लास चढक़र जमकर परवान रंग-बिरंगे गुलाल से बच्चों ने खेली होली