झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- बुधवार रात को जिले के पेटलावद में संघ कार्यवाह और तीन अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कि गई मारपीट के विरोध के चलते हिन्दू जागरण मंच के आहृान पर पारा में शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रहा। साथ ही सुबह से बंद के बाद दोपहर 1 बजे 3 बजे तक चक्काजाम किया गया। हिन्दू जागरण मंच द्वारा नगर में गुरूवार शाम को ही शुक्रवार को पारा बंद कि मुनादी कर नागरिकों से बंद अपेक्षा की थी, जिसका नगरवासियों द्वारा पूरा सर्मथन मिला। मंच द्वारा पुलिस प्रशासन कि बेरूखी तथा तानाशाही व्यवहार के जबर्दस्त विरोधी नारे लगाते रैली निकाली,तथा प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। जिला हिन्दू जागरण मंच द्वारा झाबुआ पंहुच कर एसडीएम को उक्त घटना कि निंदा करते राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा बंद में सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। Post navigation विरोध प्रदर्शन में मुकम्मल बंद रहा पेटलावद, भाजपा से नाराज पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे संघ के पदाधिकारियों से मारपीट के विरोध में नगर बंद व चक्काजाम सफल