शालु रामसिंह मुणिया, परवलिया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी थांदला के सुदूर अंचल में अपनी अलग पहचान बनाकर कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के महत्वपूर्ण दायित्वो पर रहकर समूचे हिन्दू समाज मे आमिट छाप छोड़कर अल्प आयु में कोरोनो काल मे काल के गाल में समा गये। ऐसे हिन्दूवादी नेता स्व० रूस्तमसिंह चरपोटा के जन्म जयंती पर होने वाले कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चरपोटा ने बताया कि स्व०चरपोटा जी के जन्म जयंती पर दिनांक 11 सितंबर से 13 सितंबर 2024 तक कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उनके निवास स्थान ग्राम झापादरा, तह. मेघनगर, जिला झाबुआ में होगा। आयोजन में प्रथम इनाम 25000/- कलसिंह भाबर भाजपा नेता पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्यप्रदेश व द्वितीय इनाम की राशि 12500/- पोनी जालम डामोर जनपद अध्यक्ष थांदला तथा तृतीय इनाम राशि 6250/- गुलाबसिंह निनामा धर्म रक्षा समिति पिपलौदा मेघनगर द्वारा दिया जावेगा। स्व० रूस्तमसिंह चरपोटा मित्र मंडल व सार्वजनिक गणेशोत्सव खेल समिति झापादरा ने सभी खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गयी। Post navigation डामोर बने प्रधान अध्यापक, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने दी विदाई व किया स्वागत विधानसभा क्षेत्र थांदला में सबसे अधिक सदस्य बनाये जाने पर इस युवा सरपंच को किया सम्मानित