परवलिया। संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान-2024 को लेकर झाबुआ जिले में एक दिवसीय प्रवास पर झाबुआ आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पर्व को लेकर प्रमुख कार्यकर्ताओं आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा वार सर्वाधिक सदस्य बनाये जाने पर बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया। सर्वाधिक सदस्यता में 194 थांदला विधानसभा में बूथ क्रमांक- 57 ग्राम पंचायत उदयपुरिया में बूथ अध्यक्ष व युवा सरपंच भारत कटारा ने 200 से अधिक सदस्यों को पार्टी की सदस्यता मिस्ड कॉल के जरिये सदस्यता अभियान में सदस्य बनवाकर थांदला विधानसभा में उपलब्धि अपने नाम कर संगठन पर्व में उचित सम्मान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों दुप्पटा पहनाकर प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह एवं जिला अध्यक्ष भानु भूरिया पूर्व विधायक कलसिंह भाबर मण्डल अध्यक्ष रोहित उर्फ भय्यू बैरागी समेत अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। Post navigation हिन्दूवादी नेता रुस्तमसिंह चरपोटा की स्मृति में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पौधारोपण और सफाई अभियान चलाया