झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- पेटलावद पुलिस द्वारा संघ व बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में हिन्दू संगठनों द्वारा किए गए बंद के आव्हान पर खवासा पूरी तरह बंद रहा सभी व्यापारियों ने दोपहर तक अपने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखे। बंद के दौरान हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठन एवं संघ कार्यकर्ता रैली के रूप में पुलिस चौकी पहुंचे जहां मध्यप्रदेश के राज्यपाल और गृहमंत्री के नाम चौकी प्रभारी शिवकुमार कुशवाह को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे पेटलावद एसडीओपी राकेश व्यास, टीआई करणीसिंह शक्तावत और अन्य पुलिस कमियों को निलंबित कर हटाने और निर्दोष कार्यकर्ताओं को शीघ्र छोडऩे की मांग की गई। इस दौरान खवासा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रमेश बारिया, शैतानमल लौहार, प्रकाश त्रिवेदी, अनोखीलाल सोनी, शंकर खराड़ी, बहादुर सिंह, तोलसिंह गणावा, अशोक चौहान, अक्षय चौहान आदि उपस्थित थे। Post navigation संघ का दबाव ओर सरकार का डर जारी है। अवैध देशी कट्टे-कारतूस वैन में ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा