फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर मुखबिर की सूचना पर नानपुर पुलिस व्दारा ग्राम राजावाट स्कूल फलिया मे जाकर देखा तो तीन व्यक्ति हाथ मे रूपये व ताश पत्ते लेकर रुपए से हार-जीत का दांव लगा रहे है जिनको हमराह फोर्स व राहगीर पंचान की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा जिनसे से मुकेश पिता मदनसिंह चौहान, राजावाट पटेल फलिया, उमेश पिता राधुसिंह भीलाला व रतनसिहं पिता वालसिंह सभी निवासी राजावाट पटेल फलिया का होना बताया। मुकेश पिता मदनसिहं भीलाला चौहान 21 वर्ष से 770 रुपए, उमेश उम्र 21 वर्ष 430 रुपए व रतनसिहं पिता वालसिहं भीलाला 18 वर्ष से 580 रुपए बरामद किए। नानपुर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत आरोपियों पर मामले दर्ज किए हैं। ) Post navigation शिक्षण सत्र समाप्ति की ओर, बच्चों को बगैर नाप की सिली यूनिफार्म मिलने से बच्चे हुए परेशान समाज के कमजोर वर्गों में संवेदनशीलता पर दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार में एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दी जानकारियां