खरडू बड़ी में राजपूत, पाटीदार और पंचाल समाज की महिलाओं ने अपने घर मे सुख समृद्धि के साथ साथ पतियों की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखकर के कामना की ।हरताली तीज व्रत पर महिलाओं को सोनू बाला पंडितन द्वारा महिलाओं को माँ पार्वती के बारे में समझाया गया और कथा सुनाई गई। जिसमे सोनू पाटीदार, आनंदी बाई पंचाल, रिंकू टांक, भावना टांक, रमिला टांक, दीपावली पाटीदार, साधना पंचाल, अम्बा भटेवरा, बबली बेन पंचाल, कांता पंचाल, शिमा पंचाल आदि महिलाओ द्वारा हरताली तीज का व्रत रखा गया इसी के साथ रात्रि में भजन कीर्तन कर सुबह में शिव पार्वती का विसर्जन कर व्रत तोड़ेंगे। Post navigation अट्ठाई तप आराधक के घर पहुंच विधायक भूरिया ने जाना हाल ; तपश्चर्या की की अनुमोदना आइशर ने चार्टड बस को मारी भीषण टक्कर, दुर्घटना में कई यात्री हुए घायल, अफरा-तफरी का माहौल