[ अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक वीरसिंह भूरिया अट्ठाई तप की आराधना कर रहे स्थानीय त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष व जिला कांग्रेस महामंत्री कांतिलाल वागरेचा के घर पहुँचे। विधायक भूरिया ने उनका हाल जानते हुए उनके तप की अनुमोदना की और उनकी तपस्या व स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पर्युषण के दौरान कांतिलाल वागरेचा का अट्ठाई तप गतिमान है। अट्ठाई तप में गर्म जल के आधार पर लगातार 8 दिन उपवास किए जाते है। इन 8 दिनों के दौरान गर्म जल के अतिरिक्त कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। गर्म जल भी केवल सूर्यास्त पूर्व तक ही ग्रहण किया जा सकता है। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को कांतिलाल वागरेचा के अट्ठाई तप की पूर्णाहुति होगी। Post navigation नवीन कॉलेज प्रांगण में, भूतपूर्व छात्रों ने किया पौधारोपण हारतालिका तीज पर व्रत रख,पतियों की लम्बी उम्र की कामना की