नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ अभी-अभी इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर राजगढ़ के पास ग्राम दत्तीगांव में झाबुआ से इंदौर की ओर जाने वाली चार्टर्ड बस को एक आयशर ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयावह थी की चार्टर्ड बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया एवं आयशर का चेसिस एवं बॉडी दोनो अलग हो गए, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा – तफरी का माहौल हो गया, शुरुआती जानकारी में चार्टर्ड बस के कांच के टुकड़ों से 4 यात्रियों को मामूली चोट आई है, एवं एक यात्री का होंठ कटा है, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है घायलों को राजगढ़ अस्पताल में उपचार हेतु ले जाय जा रहा है। Post navigation हारतालिका तीज पर व्रत रख,पतियों की लम्बी उम्र की कामना की आर्य विद्या निकेतन भवन शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न