अलीराजपुर Live के लिए जोबट से ” सुनील खेडे ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिले के जोबट थाने के अंतर्गत बाग रोड पर बेटवासा माडल स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों मे से एक शख्स की मोत हो गयी जबकि दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गये । मृतक का नाम 42 वर्षीय ठाकुर पिता मोटला निवासी पिपरियापानी जिला धार है तथा घायलों मे से एक उडनसिंह है ओर दूसरा रघुनाथ सिंह है । दोनों घायलों को जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है लेकिन इस दुखद हादसे मे प्रशाशन का एक अमानवीय चेहरा भी सामने आया । मृतक ठाकुर पिता मोटला के शव को पुलिस ने नगर परिषद् कर्मीयों को बोलकर कचरा उठाने वाले वाहन मे उठवाया ओर पुराने अस्पताल बुलवाया जहां पोस्टमार्टम होना है । ऐसा क्यो किया गया यह बताने के लिए कोई जिम्मेदार तैयार नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *