जितेंद्र वाणी, नानपुर खंडवा वडोदरा हाईवे पर स्थित आलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाने के सामने 20 दिसंबर की रात हुए हादसे में मृतकों की संख्या 2 हो गई है। करीब 20 पहियो के कंटेनर ने पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार युवकों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में मोरासा निवासी विकास चौहान की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 युवक घायल हो गए थे। घायलों का इलाज वडोदरा में चल रहा था जहां एक और युवक की मौत हो गई। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान प्रताप पिता दूलेसिह 17 वर्ष मोरासा चौहान फलिया ने भी दम तोड़ दिया। एक और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस कंटेनर टक्कर से हुआ था हादसा। कंटेनर हादसे के 4 दिन बाद भी मौके पर ही पड़ा रहा था। जिसे 4 दिन बाद हटाया गया था। Post navigation हादसे के चार दिन बाद भी घटना स्थल से नहीं हटा कंटेनर आम सभा में पंचों की उपस्थिति के बावजूद सचिव ने जिले के अधिकारियों को गुमराह किया