जितेंद्र वाणी@नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में हाट बाजार को लेकर चर्चाओं का दौर इसी को लेकर एक तरफ कलेक्टर द्वारा हाट बाजार ना लगाने का आदेश भी है ।वह दूसरी ओर रविवार को प्रदेश सरकार का आदेश आने के बाद रविवार बंद का आदेश आने के बाद चर्चा है हो रही । अब जिले के नानपुर में शनिवार को हाट बाजार लगता है जो लगभग 3 माह से हाट बाजार ना लगने के कारण पूरी तरह लॉक डाउन रहा। वही प्रदेश सरकार का आदेश अनुसार रविवार को भी पूरी तरह लॉकडाउन रहने के बाद व्यापारी वह ग्रामीण एक दूसरे से पूछते नजर आ रहे हैं ।वही ग्राम पंचायत सरपंच सावन सिंह मारू का कहना है कि या तो शनिवार को हाट बाजार चालू किया जाए या रविवार को भी मार्केट खुला रखा जाए अब गणमान्य नागरिकों द्वारा बैठक रखकर इस निर्णय को विचार किया जाएगा। Post navigation रुठे इन्द्रदेवता को मनाने के लिए निकाली शवयात्रा मोबाइजर पद पर नियुक्ति में स्वच्छता ग्रही फेसिलिलेटर को भी स्थान दिया जाए, सौंप ज्ञापन