भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर मोबाईजर पद की नियुक्ति में स्वच्छता ग्रही फेसिलेटर कार्यकर्त्ताओ को प्राथमिकता देने को लेकर जनपद पंचायत मेघनगर पहुचकर स्वच्छता ग्रही फेसी लेटर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के नाम ज्ञापन सोपा । इस ज्ञापन में उन्होंने मांग की वह विगत 2 वर्षों से स्वच्छ्ता ग्रही के पद पर कार्य कर रहे है और इस कार्य का उन्हें पूरा अनुभव है , साथ ही कोविड 19 महामारी के समय भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,साथ ही अंतरोदय मिशन में उनके द्वारा अथक सहयोग प्रदान किया गया , इन सब बातों को ध्यान में रखते हुवे , मोबाईजर के रिक्त पदों पर उन्हें स्थान दिया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की विकास खण्ड मेघनगर की ग्राम पंचायतो में मोबाईजर के रिक्त पदों की पूर्ति में अनुभव प्राप्त वालो को पहले प्राथमिकता प्रदान की जावे उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल से जारी एक वीडियो कांफ्रेस में यह कहा गया है कि स्वच्छता ग्रही। फेसिलीलेटर कार्यकर्ताओं को पंचायत के कार्यो में भागीदारी दी जावेगी ओर वर्तमान में जारी मोबाईजर पद के नियुक्ति के नियमो में भी स्पष्ट निर्देशित किया गया है अतः इस पद पर हमें स्थान प्रदान किया जावे ,इस अवसर पर थॉमस भूरिया , सुरेश डामोर,महेश डामोर, बल्लू भूरिया, अनुराग डामोर, प्रवीण वसुनिया , राधा डामोर , सोमला गणावा, राजेश मेडा, आदि उपस्थित थे Post navigation हाट बाजार लेकर व्यापारियों व नागरिकों में संशय बरकरार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 72 वे स्थापना दिवस पर आयोजित रक्त दान शिविर में 72 यूनिट हुआ रक्तदान