झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- हज यात्रा कर लोटे हाजीयों का मुस्लिम समाजजनों एवं नगरवासीयों ने जमकर स्वागत किया । 42 दिन की हजयात्रा कर लोटे हाजी मुश्ताक एहमद खान एवं खुर्शीद बी का समाज जनों ने गुलपोशी कर इस्तेबाल किया इसके बाद स्वागत जुलूस निकाला, जिसका नगर के प्रमुख चौराहो पर स्वागत हुआ। दिगम्बर जैन मंदिर चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी,पत्रकार कमलेश तलेरा, मनोज उपाध्याय, रितेश गुप्ता, जमील खान, शाहिद खान ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत जुलूस जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए सरदार पटेल मार्ग, नागर बाजार पहुंचा जिसमें पेश इमाम इस्माइल बरकाती साहब, सदर कदरुद्दीन, डॉ.अय्यू खान, गुलाम कादर खान, फरजमान खान, आबिद खान, शाहिद खान समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Post navigation “नमामि देवी नर्मदे” नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन नाबालिग का किया अपहरण