सलमान शैख़@ झाबुआ Live बीते साल कोरोना के कारण प्रदेश में सभी स्कूल बंद कर दिए थे। इसके बाद कुछ दिनों पहले ही कक्षा 9 से 12 तक के ही स्कूल खोले गए थे, लेकिन अब फिर से इन स्कूलों के समय मे बदलाव किया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण की आयुक्त जयश्री कियावत ने एक आदेश आज जारी किया है। आदेश में उन्होंने बताया कि सत्र की वार्षिक परीक्षाओ का समय निकट है, विद्यार्थियों के अध्ययन को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों का समय परिवर्तित करकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है। Post navigation प्रदेश कांग्रेस ने उदयगढ ओर चंद्रशेखर आजाद नगर ब्लाक कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त किये मध्यप्रदेश के सभी आदिवासी बहुल विकासखंड मे “रामलीला” आयोजित करवायेगी शिवराज सरकार