अमरसिंह / आरिफ हुसैन / उदयगढ / आजादनगर प्रदेश कांग्रेस ने अलीराजपुर जिले की दो कांग्रेस कमेटी मे नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है उदयगढ ब्लाक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानसिंह मुजाल्दा को बनाया गया है जबकि आजादनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद लईक बनाऐ गये है ..उदयगढ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे कमरु अजनार जिम्मेदारी से मुक्त किये गये है या नही यह साफ नही हुआ है । कलावती भूरिया की नाराजगी के चलते हुई नियुक्ति माना जा रहा है कि उदयगढ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमरु अजनार से कांग्रेस की क्षेत्रिय विधायक कलावती भूरिया नाराज थी ..इसलिऐ ज्ञानसिंह मुजाल्दा को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत कर संदेश देने की कोशिश की गयी है ..सुत्र बताते है कि विगत एक माह मे धार्मिक आयोजनों मे कमरु अजनार की भाजपा नेताओ से निकटता की खबरें आने के बाद नाराज कलावती भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस से यह फैसला करवाया है । नियुक्तियों के बाद बयान सुनिऐ मुझे अभी पत्र नही मिला है .. पत्र मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करुंगा –कमरु अजनार मुझ पर जो विश्वास कांग्रेस ओर विधायक कलावती भूरिया जी ने जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा ओर काग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओ को साथ लेकर प्रयास करुंगा – ज्ञानसिंह मुजाल्दा कांग्रेस आलाकमान ओर विधायक कलावती भूरिया को जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देता हूं ओर काग्रेस की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर काम करुंगा – मोहम्मद लईक Post navigation अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्वेता तोमर हुई सम्मानित अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने किया माताओं का सम्मान