रितेश गुप्ता, थांदला

सांसद  गुमानसिह डामोर,  भाजपा जिलाध्यक्ष  लक्ष्मणसिंह नायक, कलेक्टर प्रबल सीपाहा,जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सिद्धार्थ जैन,  सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य द्वारा कक्षा 10 वी मे राज्य स्तरीय मैरिट लिस्ट मे 6 टाॅ स्थान पाने वाले विधार्थी विनोद बबेरिया व जिला स्तरीय मैरिट लिस्ट मे प्रथम स्थान पाने वाली विधार्थी प्रियांशी श्रीवास्तव,द्वितीय स्थान पाने वाली रक्षिता मेहता,प्रिंसी शाहजी, व तृतीय स्थान पाने वाले विधार्थी अंकित ढाकिया को कलेक्टर सभाकक्ष मे पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।साथ ही उत्कृष्ट विधालय झाबुआ के शिक्षको को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ आर एस सोलंकी,एडीपीसी ज्ञानेन्द्र ओझा,प्राचार्य उत्कृष्ट आयशा कुरैशी, बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव, संस्कार स्कूल के प्राचार्य ललित कांकरिया, प्रतिभाशाली विधार्थीयो के माता पिता व शिक्षक उपस्थित थे। संचालन हरीश कुंडल ने व आभार प्रदर्शन  आयशा कुरैशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *