रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला बायपास पर पडऩे वाले पदमावती पुल के नीचे एक युवक की लाश मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल चिकित्सालय पहुंचा, लाश की पहचान सेलिया पिता रूमाल मेड़ा निवासी देवीगढ़ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि शाम के समय इस पुल पर आवाजाही बढ़ जाती है एवं बायपास रोड बनने के शहरवासी टहलने के लिए आते हैं एवं अब इस स्थान पर शाम 6 से 8 बजे के बीच पुलिस को पेट्रोलिंग की सतत मांग उठने लगी, क्योंकि इसके पूर्व भी यहां से लाश मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *