झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- आज झाबुआ मंडी प्रांगण में कल से शुरू हुआ हलमा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ हलमा का घर-घर निमंत्रण पहुंच चुका है। अब गांव गांव में गेती पूजा की जाएगी, जो 16 से 24 फरवरी तक गांव-गांव में आयोजित किया जाएगा, जिसमे गांव के लोग गेती-फावडा और तगारी लेकर गेती पूजन में शामिल होंगे। हजारों वाहनों से पहुचेंगे लोग उसकी भी तैयारी गांव में अपने स्तर पर की जा रही है। शिविर में मुख्य रूप से तैयारी की रुपरेखा को लेकर बात कही गई जिसमें मुख्य रूप से हर्ष चौहान, राजाराम कटारा, भीमाभाई ने सभी को संबोधित किया। हलमे में आईआईटी-आईआईएम व कई बड़े इंस्टीट्यूट से छात्र भी पहुचेंगे हजारों लोगों का बाहर से झाबुआ के लोगों द्वारा जल संरक्षण की बड़ी मुहिम को देखने के लिए आ रहे है। Post navigation आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विधायक ने दी समझाइश जनसुनवाई पहुंचा थांदला-खवासा का जर्जर मार्ग, नहीं किया जा रहा पैचवर्क, राहगीर परेशान