बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत झाबुआ जिले के रामा विकासखंड में भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में 13 अगस्त को हर घर तिरंगा के तहत वाहन रैली के रूप तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कि ग्राम पंचायत खरडू बड़ी से प्रारंभ होकर गांव के उमरिया फाटक से होते हुए सापन नदी से पुनः गांव की पंचायत पर इस रैली का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। करीब 30 से 35 बाइको से भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा गांव में निकाली गई।जिसमें समस्त ग्रामवासियों एवं गांव के युवा एवं बुजुर्गों द्वारा इस तिरंगा यात्रा में अपना योगदान दिया। Post navigation 3 माह से बंद पड़े हैंडपम्प को किया चालू हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा रैली निकाली गई