बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी के डूंगर फलिये में पिछले 3 माह से बंद पड़े हैंड पंप की जानकारी ग्रामीणों ने कई बार पीएच विभाग के मेकेनिक एवं हैंड पंप मेकेनिक को दी परंतु उस पर एक्शन नहीं लिया गया जब झाबुआ लाइव द्वारा दिनांक 9 अगस्त को प्रमुखता से बंद परे हैंडपंप को प्रकाशित की इसके बाद पीएचई विभाग के आलाधिकारी हरकत में आये । जिसके बाद 11 अगस्त को बंद पड़े हैंडपंप को मेकेनिक को भेज कर हैंडपंप को चालू किया गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने झाबुआ लाइव का प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के लिए धन्यवाद किया। Post navigation पौधरोपण कर कलेक्टर ने किया उल्लास एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण का निरीक्षण हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई